Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

स्थानीय रामलीला मैदान से बुधवार को पांडेय मोड़ तक, कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

कृषि बिल के विरोध में तथा दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में स्थानीय रामलीला मैदान से बुधवार को पांडेय मोड़ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वाइस चेयरमैन फरीद अहमद गाजी और ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर के संयुक्त नेतृव में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय के सामने स्थित केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस दौरान कांग्रेसजनों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इसमें जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराते हुए राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फरीद अहमद गाजी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के एकतरफा कार्रवाई पर आक्रोश जताया। कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सरकार बनाने वाली भाजपा अन्नदाता किसानों को सड़क पर तड़प कर मरने के लिये मजबूर कर दी है। 

सरकार तानाशाह बनकर देश की जनता पर लगातार जुल्म कर रही है। किसानों की मांग को पूरा करने के वजाए भूखों मरने के लिये छोड़ दिया है। भाजपा सरकार ने तानाशाह जनरल डायर की सरकार को दिलों दिमांग में ताजा कर दिया है। नसीम अख्तर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को आजादी है कि वह अपनी बात धरना-प्रदर्शन के माध्यम से रख सकते हैं, लेकिन केंद्र व प्रदेश की सरकार लोकतंत्र का हनन करने पर उतारू है। इस दौरान खुर्शीद, शशिकांत श्रीवास्तव, भुल्लन तिवारी, युसूफ सलमानी, मनोज कुमार कुशवाहा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr