Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में सुबह-शाम गलन, बढ़ रहा लगातार ठंड का प्रकोप, शीतलहर जारी

लहुरी काशी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वहीं शीतलहर जारी है। सुबह-शाम गलन सता रही है। दिन में निकल रही धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। रात में न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा है।

ठंड के साथ गलन बढ़ने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। पीजी कालेज के मौसम वैज्ञानिक कपिल शर्मा ने बताया कि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ शीतलहर का भी प्रकोप जारी है। सुबह-शाम गलन में भी बढ़ोतरी हो रही है। हाथ-पैर सुन्न होने लगे हैं और कंपकंपी भी छूट रही है। दिन में निकल रही धूप में भी सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह देर से बाजार खुल रहे हैं और शाम को जल्दी बंद हो रहे हैं। 

इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। सुबह लोग जल्दी घूमने-फिरने के लिए नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं कृषि वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह ने बताया, रात में सर्दी अधिक होने और दिन में धूप खिलने से मौसम रबी की फसलों के अनुकूल हो गया है। इससे गेहूं के पौधों की तेजी से वृद्धि होगी। उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं ठंड से बचाव के लिए लोगों को खूब पानी पीना चाहिए। वहीं कोहरा के दौरान व अधिक ठंड पड़ने पर देर से मार्निंग वाक पर निकलना चाहिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr