Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

चंदौली: बुधवार को कृषि विधेयक बिल वापस लिए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन

कृषि विधेयक बिल वापस लिए जाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांगे्रस) कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

जिलाध्यक्ष रजनीकांत पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि विधेयक बिल लागू कर किसानों को बर्बाद करना चाहती है। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। खेत और खलिहानों में धान पड़े हुए हैं। किसान अपने उपज को लेकर क्रय केंद्र का चक्कर लगाने को विवश हैं। मौसम खराब होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे खिंच गई है। दिल्ली में किसान कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद सरकार किसानों के हित में नहीं सोच रही है। बल्कि पंूजिपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। इसे किसान किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं।

विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। योजनाओं का लाभ गरीब पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। युवा वर्ग रोजगार के अभाव में भटकने को विवश हो गए हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आएदिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसपर अंकुश लगाने में सरकार असफल साबित हो रही है। इस मौके पर तरूण कुमार पांडेय, जोखू सिंह, सियाराम तिवारी, घनश्याम, वंशीधर तिवारी, संजय तिवारी, पवन पांडेय, अखिल पांडेय, श्रीराम यादव, विजय शंकर राय, बेचन पाठक, पंजक तिवारी, पे्रमनाथ, राकेश सिंह, रामाशंकर तिवारी, प्रभुनारायण, दुर्गादत्त तिवारी, संतोष पांडेय, उमा यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr