नगर के एक वाटिका में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की ओर से कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक साधना सिंह ने जरुरतमंदों व असहायों में कंबल बांटा। विधायक ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। सेवानिविृत्त प्रधानाचार्य की ठंड में बचाव के लिए सहयोग करना सराहनीय है। इस मौके पर नपं अध्यक्ष रविंद्रनाथ, अदित्यनारायन तिवारी, फेक्कन मौर्य, राणा सिंह, विद्यासागर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता, बबलू सोनी, रामनारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।
शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में शनिवार को सिद्धी संयोजक सरयू सिंह की ओर से कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक साधना सिंह असहायों में कंबल बांटा। इसके बाद स्वयंसेवक अभय सिंह, धनन्जय सिंह, अमित सिंह, संतोष सिंह ने जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया। साथ ही जन-जन में आध्यात्मिकता का संचार करने एवं मानवता का प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया।