Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सोमवार को कैमूर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल

भभुआ नगर के देवी जी मंदिर रोड से कुछ आगे सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देवी जी मंदिर रोड को भूपेश गुप्त कॉलेज से कुछ पहले जाम कर दिया। घायल भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी मिथिलेश सिंह का पुत्र जयदेव राज बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार जयदेव अपनी बहन को बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए भूपेश गुप्त कॉलेज में छोड़ने आया था। वह अपनी बहन को परीक्षा केंद्र पर छोड़ कर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। इससे वह सड़क किनारे बाइक खड़ा कर मोबाइल से बात करने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर का चक्का युवक के पैर की तरफ के हिस्से पर चढ़ गया। जिससे वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाया। वहीं जुटे लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। 

जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने लोगों से बातचीत की। काफी समझाने-बुझाने पर जाम हटा। लोगों का कहना था इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसे रोकने में प्रशासन असफल है। इस सड़क पर काफी तेज रफ्तार में बड़े वाहन निकल रहे हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना होने का डर बना रह रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहा कि लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवा दिया गया है। टक्कर मारने वाले चालक को पकड़ा गया है। ट्रैक्टर भी जब्त है। चालक चांद थाना क्षेत्र के भरारी गांव का बिहारी साह है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr