Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

भंवरनाथ के पास शनिवार की शाम को बाइक ट्रक से टकराने से, मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवक घायल

कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास शनिवार की रात बाइक ट्रक से टकराने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। इसके साथ ही मेंहनगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे खड़े रोलर से टकरा गई। जिससे युवक घायल हो गया। दोनों का मंडलीय अस्पतल में उपचार चल रहा है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के विजरवा गांव निवासी 30 वर्षीय विमल कुमार उपाध्याय पुत्र प्रभाकर उपाध्याय शनिवार की शाम को बाइक से कंधरापुर जा रहा था। भंवरनाथ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। 

इसके साथ ही मेंहगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 40 वर्षीय संजय पुत्र स्व. कांता की सिंहपुर बाजार में सैलून की दुकान है। वह रोज की तरह शनिवार की रात को दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे खड़े रोलर में जा भिड़ी। जिसमें बाइक सवार संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr