फूलपुर कस्बा के समीप जगदीशपुर स्थित भगवान दास कुटी से शनिवार को गिरधर घनश्याम दास,राजकपूर,विजय दास के नेतृत्व में धनुष यज्ञ पर राम बारात गाजे-बाजे के साथ भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान ऊदपुर गांव के गढ़वा पर राम बारात पहुंचने पर धनुष यज्ञ व लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मनोहारी मंचन किया गया।
राम बारात जगदीशपुर कुटी से गाजे बाजे के साथ राम बारात की भव्य झांकी निकाली गई। राम बारात शंकर तिराहा,चूना चौक,शनीचर बाजार,पुरानी मिर्चा मंडी,शबाना आज़मी रोड होते हुए विश्राम घाट गढ़वा पहंुची। इस दौरान जगह-जगह हनुमान दल अखाडा के कलाकार हैरतअंगेज प्रदर्शन करते चल रहे थे। बारात गढ़वा पहुंचने पर बारातियों का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद धनुष यज्ञ का आयोजन हुआ। सभी राजाओं ने धनुष हिलाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इस पर राजा जनक शोकाकुल हुए तो गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम को धनुष तोड़ने की आज्ञा दी,जिस पर श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटते ही सीता ने श्रीराम के गले में वर माला डाला। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा भक्तिमय हो उठा। तत्पश्चात गढ़वा पर विशाल भंडारे के आयोजन में किया गया। जिसमें श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।