Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए, धान क्रय केन्द्रों का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्परता दिखा रहा है। चाहे धान क्रय केन्द्र पर किसानों के साथ होने वाली परेशानी ही क्यों ना हो। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शनिवार की शाम क्षेत्र के छह धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां अपर जिलाधिकारी ने केंद्र संचालकों से धान खरीद की मात्रा, बोरे की उपलब्धता, मिलरों को भेजे गए धान की स्थिति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही किसानों के भुगतान की जानकारी ली। 

केंद्र संचालकों को सख्त हिदायद दी कि धान खरीद में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। कहा कि निर्धारित मूल्य से कम मूल्य पर खरीदारी हुई, तो कार्रवाई निश्चित है। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों से धान बेचने से संबंधित उनकी समस्याओं के बारे जाना और उसके जल्द निदान के लिए आश्स्त किया। मौके पर नायब तहसीलदार राकेश कन्नौजिया के साथ राजस्व कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr