बुधवार को सात मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मरीजों की संख्या कम आने पर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली। इसमें गंभीर बीमारियो से ग्रसित मरीजों व 60 वर्ष से उपर के मरीजों को जिला अस्पताल में बने कोविड वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जाएगा। अबतक एक लाख 94 हजार 778 संदिग्ध मरीजों का सैंपल की जांच कराई गई है। इसमें एक लाख 88 हजार 900 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें 2110 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है, जबकि 2649 मरीजों का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। वहीं 73 संक्रमित मरीजों का इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के कारण संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीम लगातार संक्रमितों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों को चिंहित कर सूची तैयार करने में जुटी है। जिसके आधार पर सैंपल की जांच कराई जा रहीं है। डा. उमेश कुमार ने बताया कि सात मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। वहीं 55 मरीजों स्वस्थ हुए है।