Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

रेलवे : शनिवार को मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस कल से और कामाख्या 15 से चलेगी

मालदा टाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 12 अक्तूबर से चलेगी। वहीं इंदौर से कामाख्या साप्ताहिक स्पेशन ट्रेन 15 अक्तूबर से चलेगी। ट्रेन 03413 फरक्का हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को मालदा टाउन से शाम 7:10 बजे चलकर अगले दिन सुलतानपुर के रास्ते शाम 6:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

03483 फरक्का 13 अक्तूबर से हर शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को शाम 7:10 बजे मालद टाउन से चलकर अगले दिन फैजाबाद के रास्ते शाम 6:55 बजे लखनऊ आएगी। वापसी में ट्रेन 03414 फरक्का 14 अक्तूबर से हर बुधवार, शनिवार और सोमवार की रात 9:40 दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जबकि ट्रेन 03484 फरक्का 15 अक्तूबर से हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार व शुक्रवार को दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे लखनऊ होते हुए फैजाबाद के रास्ते मालदा टाउन जाएगी। 

हर गुरुवार चलेगी कामाख्या 
ट्रेन नंबर 09305 कामाख्या एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 15 अक्तूबर से हर गुरुवार को इंदौर से दोपहर 12.45 बजे चलकर उज्जैन, झांसी, उरई, कानपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 5:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09306 ट्रेन 18 अक्तूबर से हर रविवार को कामाख्या से सुबह 5.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 12:10 बजे लखनऊ आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr