अधीक्षण अभियंता विजय राज सिंह के निर्देशन पर विद्युत विभाग का जिले में महामेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें शहर क्षेत्र के प्रकाश नगर उपकेंद्र पर शहर एसडीओ शिवम राय के नेतृत्व में मेगा कैंप का लगाया गया। जहां कुल 16 उपभोक्ता आये। जिनमें से 6 उपभोक्ताओं का बिल रिवीजन किया गया और तीन का लोड बढ़ाया गया। कैंप में कुल 1 लाख 50 हज़ार रुपये की वसूली की गई। जहां 6 उपभोक्ताओं का बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया। चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह,सुपरवाइजर शिवराम सिंह, मीटर रीडर प्रदीप यादव, आजाद व समस्त लाइनमैन लोग शामिल थे।
वहीं मुहम्मदाबाद एसडीओ शत्रुघन यादव की देखरेख में उपकेंद्र बाराचावर पर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें टोटल 56 लोगों के कनेक्शन चेक किये गये। इसमें 12 बकायेदारों की लाइन काटी गई। मौके पर 5 कनेक्शन दिया गया। इसमें कुल 1 लाख रुपये की वसूली की गई। एसडीओ शत्रुघ्न यादव ने बताया कि सभी लोग अपना-अपना कनेक्शन तत्काल करवा लें। बकाया बिल जमा कर दें, अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज किया जाएगा। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से जेई अनिल यादव, जीएमटी पंकज वर्मा, तेजस्व राज, हरदेव यादव, मुन्ना यादव, सुपरवाइजर हरेंद्र कश्यप आदि शामिल थे।
सैदपुर के तेतरापुर, खानपुर, सैदपुर टाउन में बिजली कैंप लगाया गया। इसमें 51 लोगों को चेक किया गया। सतीश आटा चक्की ग्राम तेतरापुर का 1 लाख 22 हज़ार रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। विविध कार्रवाई की गई।तथा पुराने कनेक्शन पर 10 मीटर नया लगाया गया। वही 3 पर चोरी की एफआईआर दर्ज किया गया। वही बकाया पर 25 लोगों का लाइन काटा गया। सैदपुर एसडीओ शिव शंकर ने बताया कि सभी उपभोक्ता अपना विजली बिल सही करा लें एवं मीटर लगवा ले नहीं तो पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज किया जाएगा।