Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बेमुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर होमगार्ड को पीटने वाले छह आरोपित गिरफ्तार

सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर होमगार्ड को मारपीट कर घायल करने वाले छह मनबढ़ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी का चालान कर दिया। घायल होमगार्ड रामाशीष कुशवाहा (48) व मुकेश पांडेय (26) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विदित हो कि सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ गांव निवासी रामदयाल और सोनमती में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम दूसरे पक्ष के लोग पिलर को तोड़ने लगे। रामदयाल ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर रामदयाल ने डायल 112 पर काल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ के आगे असहाय रही। गांव निवासी होमगार्ड रामाशीष ने रोकने की कोशिश की तो सोनमती पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर उसके ऊपर टूट पड़े। इन्हें बचाने गए रामदयाल कुशवाहा (60) और मुकेश पांडेय को मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष बिद कुमार ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया था। सभी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr