Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

रविवार को दिलदारनगर व भदौरा मंडल के भाजपा में ही किसानों व व्यापारियों का सम्मान

नगर पंचायत सभागार में दिलदारनगर व भदौरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक रविवार को हुई। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान और संगठन विस्तार की चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेशमंत्री मीना चौबे ने कहा कि संवाद एवं कार्यक्रम के माध्यम से संगठन का जनता से समन्वय स्थापित होता है और संगठन मजबूत बनता है। किसानों के सम्मान और आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने कृषि बिल पारित कर बिचौलियों को झटका देने का काम किया है। इसका लाभ पूरी तरह से किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। 

किसान, युवा, व्यापारी सभी के मान-सम्मान व जरूरतों का बखूबी ख्याल रख रही है। सरकार ने कृषि बिल पारित कर किसानों को उनका समुचित अधिकार दिया है। कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। इनके मान व सम्मान के लिए पार्टी सदैव खड़ी है। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से प्रधानमंत्री भी बन जाता है। यह केवल भाजपा में ही संभव है। संचालन मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता ने किया। अमित जायसवाल, कृष्ण बिहारी राय, जितेंद्र नाथ पांडेय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, सरोज कुशवाहा, विष्णु प्रताप सिंह, हरदेव कुशवाहा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr