Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

वाराणसी में लहरतारा-फुलवरिया ROB के इस्टीमेट में बदलाव, 20 करोड़ बढ़ेगी लागत

सेतु निगम ने लहरतारा फुलवरिया रेल समपार संख्या चार व पांच पर आरओबी निर्माण के इस्टीमेट में बदलाव किया है। अब इन दोनों पर लगभग दस-दस करोड़ रुपये अधिक खर्च होंगे। निगम से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पहले इसका निर्माण रेलवे के जिम्मे था लेकिन जब उसने कार्य नहीं कराया तो सेतु निगम को सिपुर्द कर दिया गया। वर्ष 2016 में बने प्रस्ताव मुताबिक समपार चार पर लगभग दस करोड़ 65 लाख रुपये का इस्टीमेट बना था, अब 20 करोड़ 66 लाख इस पर खर्च होंगे। कुछ नए कार्य मसलन बो स्ट्रींग आदि कार्य भी इसमें जोड़ा गया है। इसी प्रकार समपार-पांच पर लगभग आठ करोड़ 47 लाख खर्च होना था, अब इस पर 17 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च होंगे। निगम की ओर से आगणन रिपोर्ट मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय से यह शासन को जाएगा। हरी झंडी मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू होगा।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने विकास की लगभग सभी परियोजनाओं को दिसम्बर 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बहुत सी पूर्ण भी होंगी, लेकिन सेतु निगम की अब तक की प्रगति यह दर्शा रही है कि तय अवधि में काम आसान नहीं होगा। अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि कोविड के कारण श्रमिक के घर वापसी के कारण बहुत से कार्य प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा नदी पर सेतु निर्माण में बाढ़ यानी पानी की अधिकता की वजह से रफ्तार नहीं मिल सकी।

Source link

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr