चार साल पहले की तरह फिर अरहर दाल थाली से गायब हो सकती है। अरहर दाल के भाव में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। थोक मंडी में अरहर दाल 100 रुपए के ऊपर पहुंच गई। मुट्ठीगंज दालमंडी में अरहर 103 रुपए किलो बिक रही है।
2016 में अरहर दाल पहली बार थोक मंडी में 100 रुपए के ऊपर गई थी। तब अरहर दाल का थोक भाव 140 रुपए किलो पहुंचा था। फुटकर बाजार में दाल 175 रुपए किलो तक बिकने लगी तो प्रशासन ने डंडा चलाया था। दाल के भाव बढ़ रहे हैं लेकिन प्रशासन अभी आंखें मूदे है। चार साल पहले प्रशासन ने दाल व्यापारियों के साथ मीटिंग कर अरहर दाल का थोक भाव 120 रुपए किलो तय किया था। दाल मंडी के भाव पर नजर दौड़ाएं तो पिछले 10 दिन में अरहर दाल का भाव 10 रुपए बढ़ा है। पिछले मंगलवार से शनिवार के बीच सात रुपए प्रति किलो वृद्धि हुई है। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी कहते हैं कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से अरहर दाल का भाव बढ़ रहा है।
थोक में वृद्धि से फुटकर भाव में भी उछाल