गंगा नदी का पानी बढ़ने की वजह से कर्मनाशा नदी का जल स्तर भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इससे कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव के लोग काफी भयभीत हैं। उन्हें बाढ़ का भय सता रहा है। अगर कर्मनाशा नदी में बाढ़ आया, तो किसानों द्वारा बोई गई फसल डूबकर बर्बाद हो सकती है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कर्मनाशा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ते हुए तटवर्ती गांव में प्रवेश करने लगा है। पानी इतना बढ़ गया है कि देवल में बने बाबा कीनाराम घाट की सीढ़ी भी डूब गई है। सीढ़ियों के आसपास व खरपतवार लग गया है। वहीं किसानों के खेतों की तरफ का कर्मनाशा नदी का पानी धीरे-धीरे पहुंच रहा है। इससे किसानों की चिंता धीरे-धीरे और भी बढ़ती जा रही है। क्योंकि उनकी फसल के डूबने की आशंका बन गयी है।
गाजीपुर: कर्मनाशा नदी के पानी में डूबी बाबा कीनाराम देवल घाट की सीढ़ियां
रविवार, सितंबर 06, 2020
0
Tags