वाराणसी में मंगलवार को 128 नए संक्रमित मिले हैं। एपेक्स अस्पताल में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हुई है। इससे मरने वालों की संख्या 140 हो गई है। वाराणसी में संक्रमितों की संख्या 8118 हो गई है। इसमें 6312 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलहाल 1666 एक्टिव केस हैं।
बीएचयू लैब से मंगलवार को 2027 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 128 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 92 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। 72 लोग होम आइसोलेशन से और 20 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।
जिला जज कार्यालय के एक कर्मचारी, एडीजे-15 की अदालत के एक कर्मचारी, सीजेएम के टाइप बाबू और एक अधिवक्ता मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिले। दीवानी न्यायालय परिसर को सेनेटाइज कराने के लिए बुधवार और गुरुवार को सिविल कोर्ट बन्द रहेगा। अब कचहरी शुक्रवार को खुलेगी। कोरोना उपचार रोकथाम समिति के अध्यक्ष विशेष न्यायाधीश लोकेश रॉय ने जानकारी दी।
वहीं, मास सैंपलिंग के तहत मंगलवार को शहर के 11 बाजारों में रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। यहां पर 872 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें 20 व्यापारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजघाट इलाके में 300 व्यक्तियों और कोनिया बाजार में 33 का टेस्ट कराया गया। इसमें पांच व्यक्ति पॉजिटिव हैं।
आदमपुर थाने के पास 64 व्यक्तियों का टेस्ट कराया गया। इसमें 4 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। वी मार्ट पांडेपुर में 35 लोगों का परीक्षण हुआ। इसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। हनुमान धर्मशाला शिवपुर में 31 व्यक्तियों का टेस्ट कराया गया। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।