भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक नया गाना ‘देख गारी मत द’ जमकर यूट्यूब पे धमाल मचा रहा है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की जोड़ी का जादू दर्शकों पर खूब धमाल कर रहा है। इस गाने को लेकर उनके भोजपुरी फैन्स के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है ये गाना खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज में है।
खेसारी लाल यादव का गाना ‘देख गारी मत द’ रिलीज होते ही इंटरनेट के सोशल मिडिया के यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद और लाइक किया जा रहा है। गाने को अबतक 92 लाख से भी अधिक बार दर्शकों के द्वारा देखा जा चुका है। दर्शकों को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। यह सॉन्ग ‘देख गारी मत द’ को यूट्यूब पर स्पीड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ने जारी किया है। ये गाना इस चैनल पे 10 सितम्बर 2020 को पब्लिश हुआ है।
खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना ‘देख गारी मत द’ यहां देखें:
खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका द्वारा गाए इस गाने के बोल बहुत ही मजेदार हैं। गाने में खेसारी और अंतरा की केमिस्ट्री बहुत ही देखने लायक है। इस गाने के बोल श्याम देहाती का हैं। जबकि इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है और डायरेक्टर दीपेश गोयल का है।