जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। जिले में शनिवार को कुल 58 नए संक्रमित मिले। अब कुल आंकड़ा बढ़कर 2459 पहुंच गया है। हालांकि वर्तमान में 484 एक्टिव मामले हैं। अब तक कोरोना को मात देकर 1953 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 22 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। जिले में शनिवार को एक बालिका व 17 महिला और 40 पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय लोगों व सरकारी कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव मिला है।
इसमें छह स्वास्थ्यकर्मी, पांच रेलकर्मी, एक पशुपालन विभाग कर्मचारी, एक वन विभाग कर्मी, दो एलएंडटी कंपनी कर्मी, एक प्राइवेट नर्सिंग स्टाफ, दो किसान पशु आहार कर्मी, एक ठठेरा, एक आटो चालक, तीन किसान, आठ गृहणी, एक माली, एक प्राथमिक शिक्षक, तीन निजी कर्मचारी, एक सफाईकर्मी व छह छात्र शामिल हैं। पीडीडीयू नगर में सबसे अधिक 13 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा चकिया ब्लॉक के 10, नियामताबाद ब्लॉक के 9, शहाबगंज ब्लॉक के सात, नपं चंदौली के छह, नौगढ़ ब्लॉक के चार, बरहनी ब्लॉक के तीन, धानापुर व सकलडीहा ब्लॉक के दो-दो और चहनियां व सदर ब्लॉक के एक-एक संक्रमित निवासी हैं। उधर, एल-वन हास्पीटल से आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल से संक्रमितों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की भी जांच का आदेश दिया है।