वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कर रही कंपनी के 16 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले हफ्ते शुरू हुई मॉस सैंपलिंग के तहत यहां के कर्मचारियों की भी सैंपलिंग हुई है। बताया जाता है कि 200 कर्मचारियों की सैंपलिंग हुई है।
वहीं हेड पोस्ट ऑफिस कैंट के 39 स्टाफ की सैंपलिंग में 2 पॉज़िटिव मिले हैं। सारनाथ म्यूजियम के 153 में 6, जिला जज कार्यालय के एक कर्मचारी, एडीजे-15 की अदालत के एक कर्मचारी, सीजेएम के टाइप बाबू और एक अधिवक्ता मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिले।
शहर के 11 बाजारों में रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। यहां पर 872 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें 20 व्यापारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजघाट इलाके में 300 व्यक्तियों और कोनिया बाजार में 33 का टेस्ट कराया गया। इसमें पांच व्यक्ति पॉजिटिव हैं।
आदमपुर थाने के पास 64 व्यक्तियों का टेस्ट कराया गया। इसमें 4 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। वी मार्ट पांडेपुर में 35 लोगों का परीक्षण हुआ। इसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। हनुमान धर्मशाला शिवपुर में 31 व्यक्तियों का टेस्ट कराया गया। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
जेएचवी मॉल तथा पोस्ट ऑफिस के कुल 129 लोगों की टेस्ट कराया गया। इसमें 5 लोग संक्रमित पाए गए। आबकारी विभाग ऑफिस के सामने पानी टंकी के पास कुल 101 लोगों के परीक्षण एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। ड्रेसलैंड लल्लापुरा में 74 में एक संक्रमित पाया गया। जैतपुरा बड़ी बाजार में 53 लोगों का परीक्षण हुआ। सभी निगेटिव रहे।सुंदरपुर मार्केट में 28 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें 2 लोग संक्रमित पाए गए। दुर्गाकुंड में 24 लोगों की सैंपलिंग हुई, सभी निगेटिव रहे।