Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

पीएम-सीएम संवाद में बोले नीतीश, बिहार की कोसी-मेची राष्ट्रीय नदी परियोजना बने

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार की कोसी-मेची नदी परियोजना को राष्ट्रीय नदी जोड़ परियोजना में शामिल किया जाए। इससे दो लाख 14 हजार हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित होगा। नदी जोड़ने से बाढ़ की आशंका कम होगी और पानी का लोग ज्यादा उपयोग कर सकेंगे। बाढ़ नियंत्रण में भी सहूलियत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित छह राज्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी यह मांग उनके समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ की समीक्षा बैठक के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा कि उत्तर बिहार बाढ़ से अभी पूरी तरह प्रभावित है। राज्य में सितंबर तक बाढ़ की आशंका बनी रहती है। आगे कहा कि गंगा नदी के कारण भी वर्ष 2016 में राज्य के 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए थे। फरक्का बराज से जल निकासी में अब ज्यादा समय लग जाता है, जिससे गंगा नदी का पानी ज्यादा दिनों तक अधिक क्षेत्रों में फैला रहता है। इस पर भी विचार करने की जरूरत है। 

सीएम ने कहा कि भारत व बांग्लादेश के बीच गंगा नदी को लेकर किए गए समझौते के अनुसार फरक्का बराज पर गंगा का जलस्राव 1500 क्यूमेक सुनिश्चित करना पड़ता है। जबकि गंगा से बिहार में मात्र 400 क्यूमेक जल प्राप्त होता है। शेष 1100 क्यूमेक जल गंगा नदी में बिहार के क्षेत्र से जाता है। इस प्रकार बिहार में गंगा का जल होते हुए भी राज्य इसका उपयोग नहीं कर पाता है।

Read More

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr