Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नशीली दवा खिलाकर लड़की से गैंगरेप, दो महीने में 12 से ज्यादा लोगों ने की दरिंदगी


उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिर्जापुर के चुनार से गायब लड़की को नशीली दवा देकर वेश्यावृत्ति कराई गई। करीब दो महीने तक उसके साथ दर्जनों लोगों ने गैंगरेप किया। किशोरी ने इस दौरान दो बार भागने की कोशिश की।

पहली बार नशे की हालत में ही वह भाग कर सड़क पर आ गई लेकिन बंधक बनाने वालों ने बीमार बताकर दोबारा कैद कर दिया। शनिवार को वह भागी तो सीधे चौराहे पर खड़ी पुलिस के पास पहुंच गई। किशोरी के परिवार वालों ने चुनार में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। फिलहाल एक ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत तीन महिलाओं और 10 पुरुषों के नाम सामने आए हैं। रामनगर और चुनार पुलिस किशोरी का बयान दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी है।

चुनार पुलिस के मुताबिक जून में एक महिला पीड़ित लड़की को बहकाकर रामनगर ले आई। 15 जून को उसके चाचा ने चुनार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तलाश जारी रही, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। जो महिला लड़की को लेकर आई थी, उसने रामनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से किशोरी की मुलाकात कराई। काम दिलाने का बहाना किया।

इसके बाद लड़की को गोलाघाट क्षेत्र में किराए के मकान में रखा गया। लड़की से कुछ दिन तक ब्यूटी पार्लर में काम कराया गया। इसी बीच लड़की की मुलाकात एक युवक से करा दी गई। युवक उसे बहकाकर रेप करने लगा। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे नशे की दवाएं देकर लगभग एक माह तक दर्जनों लोगों ने दुराचार किया।

Read More

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr