Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव


उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।आशंका है कि स्वतंत्र देव व महेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लालजी टंडन के देहांत के वक्त लखनऊ प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात के दौरान संक्रमित हुए।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित हुए। उन्हेंने ट्वीट करके जानकारी दी - कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, परंतु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। उन्हें मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है। उनके ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। 

उधर, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा है- मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि वे अपनी जांच करा लें।' स्वतंत्र देव सिंह डॉक्टर की सलाह पर होम क्वारंटीन हैं। दूसरी ओर सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह के पीजीआई में भर्ती होने की सूचना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr