Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

यूपी विधानसभा सत्र आज से,सरकार को खराब कानून-व्यवस्था पर विपक्ष घेरने की तैयारी में


विधानमंडल का गुरुवार से शुरू होने वाला सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष ने प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इसके साथ ही कानपुर का बिकरू कांड और विकास दुबे एनकाउंटर का मामला भी उठने की संभावना जताई जा रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस सदन के बाहर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरते रहे हैं।

कोविड-19 को देखते हुए सदन शुरू करने के लिए पूरे ऐहतिहात बरते जा रहे हैं। 65 साल के ऊपर वाले सदस्यों की सदन में वर्चुअल भागीदारी की व्यवस्था की गई है। सदन से पहले दिन गुरुवार को शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण और चेतन चौहान के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। विपक्ष ने सरकार को खराब कानून-व्यवस्था पर घेरने की पूरी तैयारी की है। प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में हुई घटनाओं का उठना तय माना जा रहा है।

सपा ने सदन में सरकार को घेरने को लेकर गुरुवार को रणनीति तैयार करेगी। सपा सदस्यों की बैठक 9 बजे विधानसभा स्थित पार्टी विधानमंडल दल कार्यालय में बैठक होगी। इसी तरह बसपा ने अपने सदस्यों को सदन की रणनीति के बारे में जानकारी दे दी है। बसपा प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था का मामले के साथ ब्राह्मण उत्पीड़न का मामला उठाएगी।

Read More

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr