तहसील क्षेत्र के मुख्य मार्ग व लिंक रोड काफी जर्जर हो गया है। सड़क की पिच उखड़ जाने से गड्ढा बन गया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। सेवराई तहसील की अधिकांश सड़कें खराब हो चुकी हैं और जो सड़क नई बनी है, उसकी भी हालत खस्ता हो गयी है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढा के चलते लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं।
दिलदारनगर-देवल मुख्य मार्ग, देवल-मनिया लिंक मार्ग , मिश्रवलिया-बकसडा लिंक मार्ग , हरिकेशपुर लिंक रोड ,भदौरा दिलदारनगर जमानियां मुख्य मार्ग, गहमर स्टेशन लिंक मार्ग, भदौरा देवल मुख्य मार्ग, भदौरा गोड़सरा लिंक मार्ग ,बारा गहमर करहिया रेवतीपुर लिंक रोड, गहमर हरकरनपुर लिंक रोड, मगरखाई बारा लिंक रोड पर चलने लायक नहीं है। सबसे अधिक दयनीय स्थिति दिलदारनगर देवल मार्ग की है। यहां यूपी और बिहार को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के बीचो बीच काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं जिस पर चलना खतरों से कम नहीं है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सायर, लहना, बरेजी, चितर का डेरा, बकसड़ा ,भास्कर दयालपुर, देवल, हरिकेशपुर, सुरहा, अमौरा , कैथी, धनाडी, गोड़सरा, उसिया आदि गांवों के लोग आते जाते हैं। अभी दो महीना पहले ही भदौरा देवल मार्ग पर पिच का काम हुआ था लेकिन वह पूरी तरह धंस गया है।