Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

राजधानी में नहीं थम रहा कोरोना वायरस का कहर, लखनऊ में 391 और निकले पॉजिटिव; 14 की मौत


राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना कहर बन टूटा। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत्र देव सिंह भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शनिवार और रविवार को कुल 754 लोक कोरोना संक्रमित पाए गए। वही शनिवार को पांच और रविवार को 14 लोगों की वायरस से मौत हो गई। 

बताते चलें कि शनिवार को 363 लोगों में संक्रमण मिला था। जबकि रविवार को 391 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग के हाथ- पांव फूल गए हैं। दरअसल, चिंताजनक स्थिति यह है कि आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन के चलते राजधानी में बड़ी संख्या में वीआइपी के साथ-साथ अन्य लोगों का आना जाना लगा रहेगा। ऐसे में संक्रमण विकराल रूप धारण कर सकता है।

सीएमओ डॉ. आरपी सिंह के मुताबिक जांच की संख्या बढ़ाई जा रही हैं। इससे मरीज सामने आ रहे हैं। शुरुआत में ही मरीजों की पहचान हो रही है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

गोमती नगर में सबसे ज्यादा मिले मरीज
गोमतीनगर में 41 लोगों वायरस की चपेट में आ गए हैं। इंदिरानगर में 23 लोग संक्रमित मिले। अलीगंज में 12, रायबरेली रोड के 19 लोग संक्रमित मिले हैं। सुशांत गोल्फ सिटी के 11 लोग संक्रमित हैं। बाजारखाला में छह, चिनहट, मड़ियांव और हसनगंज में 20-20 लोग संक्रमित हो गए हैं। गुडंबा में 10 लोग वायरस की चपेट में हैं। आशियाना में 23, नाका में 14, कैंट 18 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। विकासनगर में 14, लोग संक्रमित मिले हैं। जानकीपुरम में सात लोग वायरस की जद में आ गए हैं। 

ठाकुरगंज में 11 व हजरतगंज में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। सआदतगंज नौ लोग बीमार मिले। पारा, वजीरगंज व अमीनाबाद में पांच-पांच लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। चौक में 21, एलडीए कॉलोनी में नौ, फैजाबाद रोड के पांच लोग संक्रमित मिले। आलमबाग व कृष्णानगर में 40 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कैसरबाग में 12, सरोजनीनगर में 12, महानगर में सात, तालकटोरा में 14, जानकीपुरम में सात, विकासनगर में छह लोग संक्रमित मिले। मोहनलालगंज में एक, बीकेटी में तीन, इंटौजा में सात लोग संक्रमित मिले हैं। साफ है कि शहर का शायद ही कोई कोना ऐसा हो जहां संक्रमण ने दस्तक ना दी हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr