Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी और मृत्यु दर यूपी में सबसे कम, जानिए अन्य राज्यों का हाल


देश में कोरोना की सबसे अधिक टेस्टिंग के बाद भी उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी दर और मृत्यु दर अन्य बड़े राज्यों से बहुत ही कम है। राष्ट्रीय औसत से भी यूपी की स्थिति बेहतर है। पॉजिटिविटी दर के मामले में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय औसत के आधे से भी कम है। प्रदेश में प्रति 10 लाख पर 744 कोरोना मरीज मिल रहे हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रति दस लाख आबादी पर 2052 कोरोना पाजिटिव केस सामने आ रहे हैं।

प्रतिदिन एक लाख से अधिक टेस्ट करने के बाद भी राज्य में पॉजिटिविटी दर अन्य बड़े राज्यों जैसे महाराष्ट्रा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, दिल्ली और तमिलनाडु से बहुत कम है। उत्तर प्रदेश में पाजिटिविटी दर 4.1 फीसदी है। महाराष्ट्र में 18.8 फीसदी, तमिलनाडु में 9.1 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 10.5 फीसदी, कर्नाटक 11.4 फीसदी और दिल्ली में 11.5 फीसदी है। देश में पाजिटिविटी दर 8.9 फीसदी है।

यूपी में दस लाख पर 744 केस, दिल्ली में 7880

उत्तर प्रदेश में प्रति 10 लाख पर 744 केस, महाराष्ट्र में 5146, तमिलनाडु में 4696, आंध्र प्रदेश में 6051, कर्नाटका में 3739 दिल्ली में 7880 तथा राष्ट्रीय स्तर पर 2052 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

Read More

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr