कोरोना वायरस का प्रकोप जनपद में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नित्य नए मरीज मिल रहे है। वहीं मौत का सिलसिला भी जारी है। मरीजों की संख्या शुक्रवार को सुबह से देर रात तक 226 नए पॉजिटिव केस मिले। वहीं 24 घंटे के भीतर एसआरएन में भर्ती तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या 5168 तक पहुंच गई है। पिछले छह दिनों में कोरोना के एक हजार नए पॉजिटिव केस मिले हैं। यानी आठ अगस्त को 3801 कोरोना मरीज थे, छह दिन बाद ही यह संख्या एक हजार बढ़ गई और कोरोना के मरीजों की संख्या 5168 हो गई।
जिले में संक्रमित दो मरीजों की मौत
शुक्रवार को 82 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। अब तक 2268 मरीज पूरी तरह से कोरोना से जंग जीत चुके हैं। एसआरएन कोविड अस्पताल में 24 घंटे में तीन कोरोना मरीजों की जान गई। इनमें 80 साल की एक महिला भी थीं जो मीरजापुर की रहने वाली थीं। गंभीर स्थिति में थे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सात दिन तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। एसआरएन में भर्ती 55 साल के एक मरीज की जान चली गई। यह झूंसी के रहने वाले थे और निमोनिया से पीडि़त थे। आठ अगस्त को भर्ती हुए थे। कीडगंज की रहने वाली एक महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। यह भी दो दिन पहले भर्ती हुई थीं, लेकिन इलाज के बाद भी वह नहीं बच सकीं। उन्हेंं बीपी और शुगर की शिकायत थीं।