Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

विधानसभा चुनावी तैयारियों के बीच बिहार प्रशासनिक सेवा के 94 अधिकारियों का तबादला, ये है लिस्ट


बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 94 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये बिप्रसे के संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव स्तर के साथ मूल कोटि के पदाधिकारी हैं जो विभिन्न पदों पर तैनात थे। 

अधिसूचना के मुताबिक तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के सचिव श्याम किशोर अब मगध प्रमंडल के आयुक्त का सचिव होंगे, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पटना प्रमंडल के संयुक्त आयुक्त सह सचिव सुशील कुमार को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में संयुक्त निदेशक और संजय कुमार, आईजीआईएमएस के प्रशासी पदाधिकारी के पद पर तैनात किए गए हैं। बड़ी संख्या में उन अधिकारियों की भी तैनाती की गई है जो पिछले दिनों हुए फेरबदल के बाद पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे। 

वहीं राम निरंजन सिंह को पश्चिम चंपारण, कृष्ण कुमार गुप्ता को सीतामढ़ी, अखिलेश कुमार सिंह को दरभंगा, संतोष कुमार श्रीवास्तव को गया और ओम प्रकाश को मुजफ्फरपुर का अपर समाहर्ता, विभागीय जांच के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह विनय कुमार को सहरसा, उज्जवल कुमार सिंह को नवादा, विजय कुमार को कटिहार, डॉ. संजय कुमार को कैमूर का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं किशोरी चौधरी बक्सर, सुनील कुमार को सुपौल और प्रभात कुमार को किशनगंज का अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। अरुण कुमार ठाकुर की तैनाती सामान्य प्रशासन विभाग में की गई है।


Read More

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr