Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

14 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में अब तक भेजे गए 848 करोड़


बिहार के विभिन्न जिलों के 14 लाख, 14 हजार 425 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में राज्य सरकार ने छह-छह हजार की सहायता राशि भेज दी है। यह कुल राशि 848 करोड़ 65 लाख है। शेष प्रभावित परिवारों के खाते में राशि भेजने की कार्रवाई चल रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्रुडु ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि राज्य के 16 जिलों के 130 प्रखंडों की 1333 पंचायतें अब तक बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। अब अधिकतर जगहों में स्थिति सामान्य हो रही है। वर्तमान में पांच राहत शिविर और 45 सामुदायिक किचेन बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे हैं। राहत शिविरों में 4700 लोग रहे रहे हैं, जबकि सामुदायिक किचेन के माध्यम से 40 हजार लोगों को भोजन कराया जा रहा है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr