वाराणसी में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को तीन और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। लगातार पांचवें दिन तीन या उससे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या भी 100 से ज्यादा रही। सुबह 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद शाम में 102 लोग संक्रमित मिले। इस तरह एक दिन में 129 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वाराणसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5132 हो गई है। इसमें 94 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिला प्रशासन के अनुसार गुरुवार को 132 लोगों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। इसमें 19 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 113 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल कोरोना के 1556 एक्टिव केस हैं। मरने वालों में नक्खीघाट का 40 वर्षीय युवक शामिल है। अन्य लोगों का ब्योरा आठ बजे तक नहीं आ सका था।
वहीं बलिया में एक और की मौत हो गई और 138 पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 2755 हो गई है। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1154 है। भदोही में किशोर समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल मरीजों की तादात 786 हो गई है। इसमें से 15 की मौत हुई है।