Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर: आनंद विहार के बजाय दिल्ली स्टेशन से चलेगी सुहैलदेव एक्सप्रेस


सुहैलदेव एक्सप्रेस आनंदविहार टर्मिनल स्टेशन के बजाय दिल्ली स्टेशन से परिचालन करेगी। टर्मिनलों का बदलाव 16 जून 2020 से अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा। आनंद विहार के सभी प्लेटफार्मों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने की वजह से ऐसा हुआ है।

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 15 जून को गाड़ी संख्या 02219 स्पेशल सुहैल देव एक्सप्रेस अपने निर्धारित टर्मिनेटिग स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 10 पर टर्मिनेट होगी। वहीं 16 जून को गाजीपुर सिटी आने वाली गाड़ी संख्या 02220 स्पेशल सुहैलदेव एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 से ओरिजनेट होकर चलाई जाएगी। 

वहीं 16 जून गाड़ी संख्या 02233 स्पेशल गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित टर्मिनेटिग स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 05 से टर्मिनेट होगी । वहीं 19 जून को गाजीपुर सिटी आने वाली गाड़ी संख्या 02234 स्पेशल आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 से ओरिजनेट होकर चलाई जाएगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr