Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

चंदौली: मंडल में पहुंची तीन ट्रेनें, पहले दिन उतरे 458 और चढ़े 289 यात्री


कोविड-19 महामारी की वजह से ठप ट्रेन सेवाएं सोमवार से शुरू हुई। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया। यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर गोले बनाए गए ताकि शारीरिक दूरी का पालन हो सके। फुट ओवरब्रिज में एक तरफ से आना व दूसरी तरफ से जाने की व्यवस्था की गई। जंक्शन पहुंचने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिग से जांच की गई। कंफर्म टिकट वाले यात्री को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई। पहले दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में तीन ट्रेन पहुंचीं। पीडीडीयू जंक्शन पर 458 यात्री उतरे, जबकि 280 यात्री ट्रेन में चढ़े। दो माह बाद जंक्शन पूरी तरह गुलजार रहा। वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की जानकारी होने के बाद ही अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए थे। यात्रियों को शारीरिक दूरी का पालन करने लिए जीआरपी व आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे। वहीं हर यात्री को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया था। सुबह जब यात्री जंक्शन पर पहुंचे तो उन्हें यात्री प्रतीक्षालय के पास रोक दिया गया। यहां सबसे पहले यात्री के बैगों को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए प्लेटफार्म तक पहुंचाया गया। मेडिकल विभाग की टीम ने यात्रियों की थर्मल स्कैनिग से जांच की। इसके बाद यात्री प्लेटफार्म पर पहुंच रहे थे। सभी यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कराया जा रहा था। जिनके मोबाइल में यह एप नहीं था डाउनलोड कराया गया। यात्रियों को एप के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। पंफलेट से किया जागरूक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr