Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

आसमान से बरस रही आग, यूपी में सबसे गर्म रहा आगरा; जानें तापमान


यूपी में भीषण गर्मी जारी है। ताजनगरी आगरा में शनिवार को आसमान से आग बरसी। दूसरे दिन भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। पारा 46.1 डिग्री तक पहुंच गया। इस लिहाज से आगरा और झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे। हालांकि शाम को कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। इसका कोई असर नहीं हुआ। आने वाले दिनों में गर्मी और कहर ढाएगी।

मई के अंत में गर्मी ने सितम ढाना शुरू किया है। शुक्रवार को पहली बार पारा 45 डिग्री को पार कर गया। आगरा सूबे में दूसरे नंबर पर रहा था। शनिवार को तापमान ने एक डिग्री की छलांग और मारी। सुबह से हाल खराब हो गया। छतों पर टंकियों में भरा पानी तक गर्म हो गया। इससे नहाने में भी परेशानी हो रही थी। लॉकडाउन के कारण हालांकि बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। फिर भी जरूरी काम से निकले लोगों के सिर चकरा गए। जूतों के बावजूद पैरों में झुलसने का अहसास हुआ। खुली त्वचा पर सूरज का सीधा कहर रहा। 

दोपहिया वाहनों पर निकले लोगों को भारी परेशानी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। इसे 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान अब सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम रह गया है। यह 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यही कारण है कि रात में मामूली सी नमी शेष है। आने वाले दिनों में यह भी खत्म होने के आसार हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr