Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

वेतन नहीं देने के आरोप में बंद कराया पारले जी बिस्किट प्लांट, पुलिस के साथ कर्मचारियों की झड़प


वाराणसी: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारले जी बिस्किट कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को फैक्ट्री के बाहर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर नेता को पकड़कर गाड़ी में बैठाएं जाने पर महिला मजदूर आक्रोशित हो गई। इस दौरान पुलिस व कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। फैक्ट्री मैनेजर से वार्ता के बाद पुलिस ने मजदूरों से  दो दिन में निर्णय लेने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

सोमवार को ही पारले जी बिस्किट कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पास के ही एक पूर्व प्रधान ने कार्य करने से रोक दिया। कर्मचारियों की तरफ से उक्त पूर्व प्रधान ने कहा है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। इसको लेकर रात को फैक्ट्री भी बंद करवा दी गई। जमकर हंगामा भी किया और धरने की धमकी दी।  इस संबंध में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने बतााय कि उक्त व्यक्ति कर्मचारियों को यह कहकर भड़ाकाता है कि काम नहीं करने पर भी वह उनको वेतन दिलवा देगा, जबकि कर्मचारी कार्य करने को राजी रहते हैं। 

यह कोई पहली घटना नहीं है। वह पहले भी कुछ कर्मचारियों को आगे कर कंपनियों पर दबाव बनाने के लिए यह कार्य करता रहा है। बिस्किट का उत्पादन आवश्यक सेवा में आता है। इसलिए लॉकडाउन में भी इसमें कार्य चलते रहा। इसके बाद भी जब उसकी दाल नहीं गली तो वह कर्मचारियों पर कार्य नहीं करने के लिए कई दिनों से दबाव बना रहा है। उस व्यक्ति ने मंगलवार की सुबह कर्मचारियों को धरना देने के लिए भी तैयार किया है। उसका तर्क है कि लॉकडाउन के दौरान बंद कंपनी के समय का वेतन किसी कर्मचारी को नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी आधे वेतन का ही मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr