धारावाहिक रामायण की सीता दीपिका चिखलिया अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। वह देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू पर आधारित फिल्म सरोजिनी में अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म की पटकथा का लेखन प्रयागराज के फिल्म लेखक-निर्देशक धीरज मिश्र और उनकी पत्नी यशोमति देवी ने किया है।
धीरज मूलरूप से प्रयागराज के प्रतापपुर के रहने वाले हैं। हिन्दुस्तान से बातचीत में धीरज ने बताया कि फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। यह फ़िल्म सरोजनी नायडू के जीवन पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक आकाश नायक हैं। फिल्म में युवा सरोजनी की भूमिका करने वाली किरदार की तलाश जारी है। अन्य कलाकारों में इमरान हसनी, अनिल रस्तोगी, तुषार पुरवार और मेघा जोशी हैं।