थाना क्षेत्र के देवरा पट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह 24 वर्षीया विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 24 वर्षीया माधुरी चौहान का विवाह छह वर्ष पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र के देवरा पट्टी गांव निवासी आदित्य चौहान के साथ हुआ था। उसे दो बेटी व दो बेटा है। शुक्रवार की सुबह घर में माधुरी का फांसी पर लटकता शव मिला। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। मृतका के चाचा राम उदय चौहान ने दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया।
उसने कहा कि शादी के बाद से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पंचायत हुई थी, मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।