Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर : वट सावित्री का पूजन, पति के दीर्घायु की कामना


गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत रखकर वट सावित्री का पूजन किया। पति के दीर्घायु की कामना कर वट वृक्ष की पूजा की। कच्चे धांगे बांधे।

मुहम्मदाबाद : क्षेत्र के महादेवा मंदिर स्थित वट वृक्ष के पास महिलाओं ने पूजन किया। लौवाडीह : स्थानीय गांव सहित आस पास के गांव में बरगद के वृक्ष के नीचे महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा धूमधाम से की। सुबह से महिलाओं का वृक्ष के पास तांता लगा रहा। लॉकडाउन में बहुत सी महिलाओं ने घर में ही पूजा की। महिलाओं ने वट की परिक्रमा की, पूड़ी, गुड़, चरणामृत पुआ आदि रखकर सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी। अपने सुहाग के दीर्घायु और सुखमय दांपत्य जीवन की प्रार्थना कीं। घर आकर पति की पूजा की उसके बाद अन्न और जल ग्रहण किया।

खानपुर : सुहागन महिलाओं ने वट के पत्तों सहित टहनियों को घर लाकर पूजा की। लॉकडाउन में बाहर निकलने से परहेज करते हुए वटवृक्ष की टहनियों में कच्चे सूत से लपेट कर पति के दीर्घायु और मंगलकामना के लिए व्रत रहकर पूजा की। पर्णकुटी के महंत अरुनदास जी महाराज ने कहा कि सुहागिन वट सावित्री का व्रत रखकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर सौभाग्य की रक्षा के लिए पूजा कर रही हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr