गाजीपुर: शासन की ओर से नामित पर्यवेक्षक रजनीश चंद्रा ने बुधवार को महामारी के मद्देनजर हकीकत जानने के लिए जखनियां तहसील क्षेत्र का भ्रमण किया। सबसे पहले उन्होंने जखनियां ब्लाक के गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद खाद्यान्न वितरण प्रणाली, महामारी के रोकथाम हेतु तथा बाहर से आ रहे लोगों के व्यवस्था के बारे में विस्तार से ब्लाक के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
उन्होंने सिखड़ी स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज आश्रय स्थल एवं जलालाबाद स्थित मां शारदा महिला डिग्री कालेज का निरीक्षण किया। आश्रय स्थल पर तहसील के अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्था पर संतोष जताया। उपजिलाधिकारी सूरज कुमार यादव, बीडीओ संदीप श्रीवास्तव आदि थे।