Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बलिया: जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत


दुबहर थानाक्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में गोली चल गई। इसमें बब्बन यादव (50 वर्ष) की मौत हो गई वहीं महेश यादव (55 वर्ष) समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंचे एसपी देवेन्द्र नाथ ने मातहतों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

पिपरा गांव निवासी बब्बन यादव शनिवार को अपने खेत की जुताई करवा रहे थे। उसी दौरान उनके पड़ोसी त्रिलोकी यादव ने उक्त भूमि का विवादित होने का हवाला देते हुए जोतने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तूतू-मैं मैं होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैस हो मौके पर जुट गये और मारपीट शुरु हो गई। इसमें भरत यादव (45), पंकज यादव (25), चन्द्र प्रताप यादव (24), विजय यादव (55) व अवधेश यादव (27) गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस बीच त्रिलोकी यादव के लड़के ने कट्टा से विरोधी पक्ष पर फायर कर दिया। इसमें एक गोली बब्बन यादव के सीने में और दूसरी उनके बड़े भाई महेश यादव की बांह में जा लगी। गोली लगने से दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr