आदर्श रेलवे स्टेशन एक जून से फिर गुलजार होगा। छह ट्रेनें गुजरेंगी, जिससे हजारों यात्री यहां उतरेंगे एवं सफर को सवार होंगे। यात्रियों की आवभगत को रेलवे स्टेशन तैयार है। खान-पान स्टाल, टिकट काउंटर खोल दिए गए हैं। हालांकि सुरक्षा के लिए कुछ कायदे भी बने हैं, जिनमें यात्रियों को खुद फिट करना होगा।
लॉकडाउन के कारण करीब ढाई महीने बाद ट्रेनों का संचालन एक जून से शुरू होने जा रहा है। प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए सिगल एंट्री प्वाइंट होगी। बैरिकेडिग व लगेज स्कैनर की व्यवस्था रहेगी। यात्रियों की थर्मल स्कैनिग की जाएगी। आने एवं जाने वाले यात्रियों से संबंधी आवश्यक जानकारी जुटाई जाएंगी। वाराणसी रेल मंडल के प्रबंधक वीके पंजियार के संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि स्टेशनों पर यात्रियों को पानी पीने के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था कराएं। स्टेशन व सर्कुलेटिग एरिया को नियमित अंतराल पर सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की जाए। ट्रेनों के कोच को सैनिटाइज कराना व सफाई व्यवस्था का प्रबंध किया जाए। सभी यात्री ट्रेनों का समय से संचालन किया जाए। इसके लिए ट्रेनों व स्टेशनों पर सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ के जवानों की तैनाती रहेगी।