Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बिहार झारखंड की सरकारों के रुख से बनारस में फंसे 3000 से ज्यादा लोग


बिहार व झारखंड सरकार के रुख से दुविधा की स्थिति हो गई है। सोमवार को बिहार के लोग भभुआ नहीं जा सके। यात्रियों के अनुरोध पर करीब छह सौ लोगों को चंदौली में बिहार सीमा के पास छोड़ दिया गया। पिछले दिनों तय हुआ था कि यहां फंसे लोगों को बिहार और झारखंड के सीमावर्ती जिलों तक यूपी रोडवेज की बसें ले जाएंगी। 

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि बिहार सरकार ने रविवार आदेश जारी किया है कि बाहर से आने वाले यात्रियों को अगर उनके जिलों तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं होगी तो इन्हें आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके बाद सोमवार को यात्री बिहार नहीं ले जाये जा सके। कुछ यात्रियों को उनके अनुरोध पर चंदौली जिले में छोड़ा गया है। बताया कि झारखंड सरकार ने भी अपने लोगों को लाने से मना कर दिया है। ऐसे में करीब तीन हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड लोगों की रवानगी रुक गई है। 

गुजरात से भी अनुरोध पूर्वांचल के ही यात्रियों को वाराणसी भेजें 
डीएम ने गुजरात के सूरत एवं भुज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि वहां फंसे केवल मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के यात्रियों को ही भेजें। बताया कि 30-40 जनपदों के यात्रियों के अतिरिक्त बिहार एवं झारखंड के यात्रियों के आने से यहां उनके घर तक भिजवाने और स्टेशन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने पत्र में बिहार व झारखंड सरकार के आदेशों के भी सम्बंध में जानकारी दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr