Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

प्रवासी ने कहा- नून रोटी खाएंगे, बिहार में ही रहेंगे, सीएम नीतीश बोले- ठीक है


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अररिया जिले के दो क्वारंटाइन केंद्र पर उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण व जायजा किया। सीएम नीतीश ने हड़ियाबाड़ा क्वारन्टीन सेंटर में रह रहे चंडीगढ़ से आए एक प्रवासी राजमिस्त्री से हाल चाल पूछा तो उस शख्स ने कहा कि वह गाना सुनाना चाहता है तो सीएम ने गाना गाने को कहा। तब उस शख्स ने भोजपुरी गाने ‘ठीक है' की तर्ज़ पर कोरोना को लेकर गाना सुनाया। 

मजदूर ने गाया नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे, नून रोटी खाएंगे बिहारे में रह जाएंगे। लॉकडाउन भारत का हम मिलकर सफल बनाएंगे ठीक है! नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे। इधर गाना सुन कर नीतीश कुमार बोले ठीक है। मुख्यमंत्री ने कहा अब यही रहना है। इसपर आगे राजमिस्त्री ने कहा नून रोटी खाएंगे बिहारे में रह जाएंगे, सीएम ने कहा ठीक है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आप लोगों यहां पर ही काम दिया जायेगा। इसलिए आप लोग अपने घर में रहकर काम कीजिए।

सीएम नीतीश ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से 40 प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों से बात की। वहां उनके लिए उपलब्ध भोजन, आवासन, पेयजल, स्नानघर, शौचालय और साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। साथ ही पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। श्रमिकों ने भी खुलकर अपनी बात मुख्यमंत्री को बताई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr