Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने रखा उपवास


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर उपवास रखा। साथ ही प्रदेश सरकार की गलत और दमनकारी नीतियों की आलोचना की। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के औद्योगिक क्रांति के जनक थे। उन्होंने योजना आयोग, पंचशील का सिद्धांत, विश्वविद्यालय योजना सहित कई कदम उठाए। रविकांत राय, चंद्रिका सिंह, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, नर नारायण तिवारी, राजेंद्र भारती, राजेश गुप्ता आदि थे। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रथम प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। सुनील साहू ने उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि आजादी के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंडित नेहरू अपनी सोच एवं कार्य कुशलता से ठोस बुनियादी ढांचे की आधारशिला रखी लेकिन वर्तमान सरकार अपनी दिशाहीनता के कारण उन स्थापित ढांचे को बेच रही है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr