गाजीपुर: जामनगर (गुजरात) से चली स्पेशल (श्रमिक) ट्रेन मंगलवार की रात करीब आठ बजे 1968 श्रमिकों को लेकर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। आने वालों से उनके टिकट के दाम 725 रुपये जामनगर स्टेशन पर ही वसूल लिए गए। ट्रेन में जिले के 149 एवं अन्य जिलों के 1819 श्रमिक आए थे। ट्रेन से आए मजदूरों को थर्मल स्कैनिग के बाद रोडवेज की बसों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं जिले के कामगारों का ब्योरा नोट कर उनके घरों को भेज कर कर क्वारंटाइन कर दिया गया। श्रमिकों के मुताबिक उनको रास्ते में भोजन एवं नाश्ता वगैरह दिया गया। इस दौरान कामगारों ने उनसे टिकट का दाम लिए जाने पर आक्रोश जताया।
जामनगर से आई स्पेशल ट्रेन से कुल 1968 श्रमिक आए थे जिसमें अन्य जिलों के कुल 1819 एवं जिले के कुल 149 कामगार थे। बाहरी श्रमिकों को रोडवेज की बसों से भेज दिया गया। वहीं जिले के कामगारों को उनके घरों को भेज कर उनको होम क्वारंटाइन कर दिया गया।