Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोविड-19 के मरीज और मौत दोनों का आंकड़ा


यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या और इससे मरने वालों का आंकड़ा दोनों ही तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस बीमाी से ठीक होने वालों की संख्या भी औसत से ज्यादा है। बावजूद इसके अधिकारी इस बात को लेकर परेशान है कि जिन शहरों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है उसे कैसे रोका जाए। यही कारण है कि मेरठ में सप्ताह में दो दिन पूरी तरह से लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। आगरा में स्थिति ज्यादा खराब होती जा रही है। यहां संक्रमितों की संख्या 800 से ज्यादा हो गई है। 

एक दिन में मरीजों के मिलने का टूटा रिकार्ड : 
प्रदेश में 16 मई को अब तक सबसे अधिक मरीज मिले हैं। शनिवार को आई कोरोना वायरस की रिपोर्ट के अनुसार 203 मरीजों में वायरस मिलने की पुष्टि हुई है शनिवार को नौ कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में अब तक 104 मौतें हो चुकी हैं।

कहां कितनी मौत हुई शनिवार को : 

जिला             मरने वालों की संख्या 
आगरा           03
झांसी            02 
मेरठ             01
नोएडा           01
मुरादाबाद     01
आजमगढ़     01

मेरठ मेडिकल में 24 घंटे में तीन मौत, आठ संक्रमित
मेरठ में कोरोना का कोहराम चरम पर है। शनिवार को आगरा के एक और मेरठ के दो मरीजों ने मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें शामिल एक महिला मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं अन्य दो पहले से संक्रमित थे। मेरठ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 19 हो गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr