महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों के कारण पूर्वांचल के जिलों में लगातार कोरोनावायरस पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। काफी संख्या में आ रहे प्रवासियों के चलते कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के बढ़ने की आशंका को लेकर प्रशासन की धुकधुकी बनी है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात के साथ सतर्कता बरतना शुरू कर दी है।
मुंबई से आए चार प्रवासी कोरोना पाजिटिव, गाजीपुर में संख्या हुई आठ
गाजीपुर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मुंबई से आए चार और प्रवासियों के कोरोना पाजिटिव होने से हड़कंप मच गया। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो चुकी है। इसमें छह स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात के साथ सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह चार की रिपोर्ट पाजिटिव होने के बाद हड़कंप मच गया है। अब जनपद में प्रवासी कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो चुकी है। अब मेडिकल टीम संक्रमितों को उपचार के लिए वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गया है। इस संबंध में नोडल व एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि मुंबई से लौटे चार और कोरोना पाजिटिव मिले हैं। अब संक्रमित प्रवासियों की संख्या आठ हो चुकी है।