Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

फतेहपुर नाव दुर्घटना में शिकार हुआ जिले का पुलिसकर्मी व Corona वारियर्स


कासिमाबाद (गाजीपुर) : कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुहा निवासी पुलिसकर्मी व कोरोना वारियर्स शशिकांत कुमार (26) फतेहपुर जिले में शनिवार की शाम हुई नाव दुर्घटना में शिकार हो गए। किशनपुर थाने में तैनात सिपाही शशिकांत अपने दो साथियों के साथ यमुना नदी में नाव से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हवा के तेज झोंके से नाव पलट गई। डूबने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रविवार की देर रात तक उनका शव गांव आने की उम्मीद है।

शशिकांत कुमार उर्फ मुनीब  2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती हुए थे। उनका विवाह मई 2019 में प्रियंका के साथ हुआ था जो फिलहाल पांच माह की गर्भवती है। शनिवार की शाम शशिकांत ने पत्नी से फोन पर बातचीत कर परिवार का हालचाल पूछा था। शशिकांत दो भाई व दो बहन में सबसे बड़े थे। उनके पिता बीरबल राम घर पर खेती गृहस्थी का काम करते हैं। शशिकांत के मौत के बाद मां पुष्पा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Read More

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr