Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

एक मई तक बारिश की आशंका, 29 तक येलो अलर्ट



जिले में कोराेना की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों के लिए लगातार मौसम की बेरुखी परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके अलावा पहले से परेशान अमा लोगों के लिए भी मौसम मुसीबतें खड़ी कर रहा है। जिसमें फिलहाल मुसीबतें कम हाेती नजर भी नही आ रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आने वाले 01 मई तक लगातार छिटपुट बारिश के आसार हैं। जबकि 29 अप्रैल तक जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी एवं गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इधर, जिले में शनिवार की अहले सुबह से करीब 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही है। काले बादल भी छाए हुए हैं।
अधिकतम तापमान 37 से 25 डिग्री पर पहुंचा
जिले में बीते करीब एक सप्ताह से जारी रुक-रुक कर बारिश से अधिकतम तापमान 37 डिग्री से लुढक कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 कम 27.8 एवं न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसको लेकर कृषि विज्ञान केंद्र राघोपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार ने कहा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले कुछ दिनों तक आंधी एवं बारिश की संभावना है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr